लाडली बेटी को पुलिस की वर्दी में देखना चाहते थे पिता, इच्छा पूरी करने लिए पूजा 22 साल की उम्र में बनीं IPS
लाडली बेटी को पुलिस की वर्दी में देखना चाहते थे पिता, इच्छा पूरी करने लिए पूजा 22 साल की उम्र में बनीं IPS
नई दिल्ली, 21 जुलाई: पुलिस की वर्दी और रौबदार छवि में यह कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं, बल्कि आईपीएस पूजा अवाना हैं। पूजा अवाना ने महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर लिया था। वो इन दिनों राजस्थान पुलिस में डीसीपी के पद पर तैनात हैं। हालांकि, पूजा अवाना मूल रूप से नोएडा जिले के अट्टा गांव की रहने वाली है और राजस्थान कैडर में उनकी पहली पोस्टिंग पुष्कर में हुई थी।
Recommended Video

पूजा अवाना पिता की इच्छा पूरी करने के लिए बनी IPS
पूजा अवाना के पिता विजय अवाना अपनी लाडली बेटी को पुलिस की वर्दी में देखना चाहते थे। अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए पूजा ने यूपीएससी परीक्षा देने का फैसला किया था। पूजा ने साल 2010 में पहली बार यूपीएससी एग्जाम दिया। लेकिन उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हो सकी। पूजा ने असफलता के सामने हार नहीं मानी, बल्कि अपनी तैयारी और तेज कर दी।

दूसरे प्रयास में पूजा अवाना बनी आईपीएस
पूजा अवाना ने अपनी कमियों में सुधार किया और दोबारा से यूपीएससी का एग्जाम दिया और सफल रही। पूजा ने ऑल इंडिया में 316वीं रैंक प्राप्त की और महज 22 वर्ष की उम्र में आईपीएस बनने में सफल रहीं। बता दें कि नोएडा के अट्टा गांव की रहने वाली पूजा अवाना शुरुआत से पढ़ाई में अव्वल रहीं और ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

स्टाइल को लेकर चर्चाओं में रहती है IPS पूजा अवाना
ट्रेनिंग के बाद पूजा अवाना की पहली पोस्टिंग पुष्कर में हुई थी। इसके बाद विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जयपुर ट्रैफिक उपायुक्त पर भी सेवाएं दे चुकी हैं और फिलहाल राजस्थान पुलिस में डीसीपी पद पर तैनात हैं। 2012 बैच की आईपीएस अफसर पूजा अवाना अपने कामों के अलावा लुक और स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अक्सर स्टाइलिश फोटोज शेयर करती रहती है।

नहीं मिले अच्छे मार्क्स तो हताश होने की जरूरत नहीं: पूजा
पूजा अवाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नाकामयाबी या बहुत अच्छे मार्क्स नहीं मिलने से हताश होने की जरूरत नहीं है। असफलता, कम मार्क्स या पहले प्रयास में कामयाबी नहीं मिलने से निराश न हों, अपने लक्ष्य पर डटे रहें और सपनों के पीछे और कड़ी मेहनत से लग जाएं। इस बार नहीं तो अगली बार सही, कामयाबी आपसे दूर नहीं रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications