जापान का तीन दिवसीय दौरा पूरा करके दिल्ली लौटे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये जापान दौरा इसलिए खास रहा क्योंकि इस दौरान भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु ऊर्जा समझौता हो गया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान का तीन दिवसीय दौरा पूरा करके राजधानी दिल्ली लौट आए हैं। पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में अहम रहा। कई समझौतों पर दोनों देशों ने मुहर लगाई।

भारत और जापान के बीच हुआ ऐतिहासिक परमाणु ऊर्जा समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों का जापान दौरा समाप्त करके वापस लौट आए हैं। उनका जापान दौरा इसलिए खास रहा क्योंकि इस दौरान भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु ऊर्जा समझौता हो गया।
दोनों देशों के बीच करीब 6 वर्षों से इस समझौते के लिए सौदेबाजी जारी थी। भारत और जापान के बीच हुआ ये समझौता एशियाई क्षेत्र में बढ़ते चीन के प्रभुत्व के बीच काफी अहम माना जा रहा है।
भारत और जापान के बीच हुए इस समझौते के बाद जापान भारत को परमाणु रिएक्टर्स सप्लाई, फ्यूल और टेक्नोलॉजी सप्लाई कर सकेगा।
दोनों देशों के बीच हुए 10 समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे के दौरान जापान के साथ 10 समझौते हुए। इनमें निवेश बढ़ाने, रेलवे, अंतरिक्ष और कृषि में सहयोग के समझौते शामिल हैं।
इस दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जापान प्रमुख उद्यमियों को आमंत्रित किया। पीएम मोदी ने उनको बताया कि भारत में संभावनाएं ज्यादा हैं।
पीएम मोदी ने इस दौरे के जापान की तेज रफ्तार शिन्कासेन बुलेट ट्रेन की यात्रा का भी लुत्फ उठाया। जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो एबे के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सफर का मजा उठाया।
द्विपक्षीय रिश्तों के बीच पीएम मोदी की यात्रा रही अहम
प्रधानमंत्री मोदी जब जापान के ओसाका शहर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, सायोनारा जापान। भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय समझौते के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये यात्रा अहम रही।












Click it and Unblock the Notifications