दिल्ली में मानवता का मर्डर: कुत्ता भौंकने का किया विरोध तो हो गई हत्या

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में इंसानियत इस कदर खत्म होती जा रही है कि छोटी सी बात पर लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारु हो जा रहे हैं। एक ताजा मामला त्रिलोकपुरी इलाके में आया है। यहां लावारिस कुत्ते के भौंकने पर विरोध जताने की कीमत एक व्यक्ति को अपनी जान गवां कर चुकानी पड़ी।

Delhi: Pet dog barks, man killed for protesting
घटना रविवार की है। दो लड़कों ने 45 वर्षीय विनोद कुमार को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। एलबीएस ले जाने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर विनोद को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक विनोद परिवार के साथ 18 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। विनोद का अपना काम था। रविवार रात के समय उसके घर पर कोई जानकार आया था। विनोद उस जानकार को छोड़ने गली में गया।

इस बीच वहां खड़ा एक कुत्ता विनोद पर भौंकने लगा। विनोद कुत्ते को भगाने लगा। इस दौरान उसने कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। झगड़ा बढ़ा तो दोनों लड़कों ने विनोद को बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+