18 जून से दिल्‍ली एम्‍स में चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जाएगी ओपीडी

नई दिल्‍ली, 15 जून। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में दिल्‍ली एम्‍स हॉस्पिटल में सामान्‍य ओपीडी लंबे से बंद चल रही है। कोरोना पॉजिटिव केसों में कमी आने के बाद 18 जून से एम्‍स अस्‍पताल की ओपीडी फिर से शुरू होने वाली हैं।

delhi

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान ने ये जानकारी मंगलवार को दी। इस सूचना के अनुसार 18 जून से चरणबद्ध तरीके से ओपीडी सेवाओं को फिर से शुरू की जा रही हैं।

एम्‍स ऐसा अस्‍पताल हैं जहां दिल्‍ली ही नहीं अन्‍य प्रदेशों के मरीज भीइलाज के लिए आते हैं। लॉकडाउन में कोरोना मरीजों की आमन बढ़ने के बाद अस्‍पताल प्रशासन ने सामान्‍य मरीजाें की ओपीडी बंद कर दी थी। जिस कारण कोरोना के अतिरिक्‍त बीमारियों से ग्रसित लोगों को भारी असुविधा उठानी पड़ रही थी। एम्‍स में दोबारा ओपीडी शुरू होने के बाद आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्‍हें प्राइवेट अस्‍पतालों के अब चक्‍कर नहीं काटने पड़ेंगे। हालांकि अस्‍पताल प्रशासन ने बताया कि अभी ओपडी एक के बाद एक शुरू होंगी।

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक ने मंगलवार को बताया कि क्लीनिकल विभागों के विभागाध्यक्षों से रिक्‍वेस्‍ट की है कि हर दिन आने वाले नए और पुराने ओपीडी रोगियों की प्रस्तावित संख्‍या के बारे में जानकारी दें। इस आदेश में कहा गया है कि जिन मरीजों को ऑनलाइन और टेलीफोन पर अप्‍वाइंटमेंट दी जाए उसकी जानकारी दी जाए।

मंगलवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार उन्‍हीं मरीजों का रजिस्‍ट्रेशन किया जाए जिनके पास पहले से ऑनलाइन/टेलीफोनिक अप्वाइंटमेंट है। कोविड 19 की समीक्षा के बाद वॉक-इन रजिस्‍ट्रेशन पर निर्णय लिया जाएगा। कोविड-19 मामलों में काफी गिरावट को देखते हुए एम्स के निदेशक ने ओपीडी सेवाएं 18 जून 2021 से ओपीडी फिर से शुरू होगी।

बता दें 7 अप्रैल को कोरोना के मामले बढ़ने के कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्‍यम से ही मरीज़ों को दिखाने की अनुमति दी गई थी। उस समय भी अस्‍पताल आकर सीधे ओपीडी के लिए रजिस्‍ट्रेशन करवाने के बाद डॉक्‍टरों को दिखाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन जब दिल्‍ली में अचानक कोरोना के पॉजिटिव केस अंधाधुंध तरीके से बढ़ने लगे तो ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन के द्वारा संचालित की जा रही ओपीडी बंद कर दी गई थी और लॉकडाउन लागू होते ही ओपीडी बंद कर दी गई थी। जिसके बाद अब ओपीडी शुरू करने का आदेश दिया गया है।इस आदेश के अनुसार एम्‍स में चरणबद्ध तरीके से 18 जून यानी शुक्रवार से ओपीडी शुरू होगी।

https://hindi.oneindia.com/photos/delhi-unlock-view-was-seen-from-hotel-to-barbar-shop-oi62914.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+