गर्लफ्रेंड के साथ छेड़खानी करने पर मिली मौत की सजा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के महरौली इलाके में गर्लफ्रेंड को छेड़ने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि नौबत गोलीबारी तक आ गई। वारदात में एक शख्स को जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
डीसीपी बीएस जायसवाल के मुताबिक संधू नाम के एक लड़के के ऑफिस में बाहर से कुछ लोगों ने पहले तो झगड़ा शुरु कर दिया और बाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। इस गोलीबारी में चार लोग घायल हुए। घायलों को फौरन पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक परमजीत की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications