आम आदमी की कारों, घरों से होगा 'आप' का प्रचार

जी हां आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्लीवालों से उनके वोट के साथ-साथ उनके घर और कार भी मांग रहे है। दरअसल आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए देशभर से 7000 कार्यकर्ताओं को बुलाया है। ये कार्यकर्ता देश के अलग-अलग कोनों से आएंगे। ऐसे में इन कार्यकर्ताओं को ठहराने के लिए और पार्टी के चुनावी दफ्तरों के लिए उन्हें जगह की जरुरत है। जिसके लिए केजरीवाल ने लोगों से उन्हें अपने घर, फ्लैट, बंगला चुनाव तक दान में देने की अपील की है।
इतना ही नहीं केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए लोगों ने उनकी कार भी दान में मांग रहे है। लोगों की कारों का इस्तामल वो चुनाव प्रचार में करने वाले है। हलांकि पार्टी सूत्रों ने तो ये भी दावा किया है कि उनकी अपील के बाद लोग उन्हें खुद फोन कर अपना घर, फोन और कार देने की बात कर रहे है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी 99 फीसदी पार्टी कार्यालय ऐसे जगहों पर चल रहा है जो लोगों ने उन्हें दान में दी है। आम आदमी पार्टी का हनुमान रोड स्थित मुख्य कार्यालय 1 रुपए के किराए पर मिला है। पार्टी ने दावा किया है कि दिल्लीवालों ने 3 कारें, 50 मोबाईल फोन और 15 लैपटॉप दान में दी है, ताकि वो उनकी मदद से अपना चुनाव लड़ सके और जीत हासिल कर सके।












Click it and Unblock the Notifications