हादसो से सबक, दिल्ली यूनिवर्सिटी नार्थ-ईस्ट की छात्राओं के लिए अलग होस्टल
नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार उत्तर पूर्व की लोगों पर होते हमलों को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने अहम फैसला लिया है। नार्थ ईस्ट छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने उनके लिए अलग होस्टल बनाने का फैसला लिया है। इस दिशा में डीयू के कालिंदी कॉलेज ने उत्तर पूर्व की छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर एक छात्रावास बनाने का निर्णय लिया है।

नार्थ ईस्ट के छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने नार्थ ईस्ट की छात्राओं की सुरक्षा के लिए कालिंदी कॉलेज में 250 बेड वाला होस्टल बनाने का फैसला किया है। कॉलेज को कहना है कि अगर छात्रों को होस्टल में जगह मिल जाएगी तो उन्हें रहने के लिए बाहर जगह न ढूंढनी पड़ेगी। ऐसे में उनकी सुरक्षा ज्यादा हो पाएगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस छात्रावास की शुरूआत 2016 में होगी।
कॉलेज के मुताबिक इस होस्टल की सुविधा कम पैसों में सभी को उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं मेहमानों के रहने के लिए अगल व्यवस्था होगी। ताकि छात्राओं के घर से कोई मिलने आए तो उन्हें रहने के लिए कोई परेशानी न हो।












Click it and Unblock the Notifications