दिल्ली: फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियां
नयी दिल्ली। दिल्ली के कापसहेड़ा में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की लपटे दूर तक फैल गई है। खतरे को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। ढाई एकड़ में फैले इस अवैध गोदाम में अचानक आग लग गई।

हलांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक गोदाम में प्लास्टिक का भी कबाड़ रखा हुआ था जिसकी वजह से आग फैलती गई। फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। स्थिति पर काबू पा लिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशामक दल के सदस्यों ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों का अबतक पता नहीं चला है।












Click it and Unblock the Notifications