बिना पानी के गांव में पड़ गया दुल्हनों का सूखा

No Water, No Brides in this Delhi Village
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी होने के बावजूद दिल्ली का एक और चेहरा है जिसे बहुत कम लोगों ने अब तक देखा है। जो कहानियां अब तक राजस्थान और गुजरात को लेकर सुनते आए थे उसकी झलक दिल्ली में भी देखने को मिल रही हैं। देश की राजधानी होने के कारण दिल्ली के पास सारी सुविधाएं है। फाइव स्टार होटलों से लेकर चमचमाती सड़के, आलीशान बंग्लों से लेकर मल्टीफैशिलिटी हॉस्पिटल। तमाम चकाचौंध के बीच दिल्ली का एक करुप चेहरा भी है जिसे अधिकांश लोग अब तक नहीं देख पाएंगे।

दिल्ली का एक इलाका ऐसा भी है जहां पानी के कारण लोगों ने अपनी बेटियां यहां ब्याह ने से मना कर दिया हैं। जी हां पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ के पास बसा गांव इशापुर । नाम भले ही सुनने में अच्छा लग रहा हो, लेकिन यहां के युवकों के लिए ये नाम अभिशाप बन गया हैं। सालों से इन गांव में कोई शहनाई नहीं बजी। युवकों की आयु निकलती जा रही है, लेकिन कोई इस गांव में अपनी लड़की देने को तैयार नहीं।

इशापुर गांव पानी की समस्या से जूझ रहा हैं। पानी के टैंकरों पर यहां के लोग अपनी जिंदगियां कांट रहे हैं। सुबह से ही गांव की महिलाएं सड़कों के किनारे पानी के डब्बे लेकर कतार लगाए खड़ी हो जाती हैं। पानी का टैंकर आया तो ठीक वरना अगले दिन फिर से कतार सज जाती हैं।

ऐसे में गांव में पानी की अकाल ने यहां के युवकों को कुंवारे रहने पर मजबूर कर दिया हैं। कोई भी पिता ये सोचकर यहां लड़की नहीं देते कि उसकी बेटी को भी इन्हीं समस्याओं से गुजरना होगा। ऐसे में इन युवाओं की इन समस्याओं की सुनने वाला भी कोई नहीं हैं। सालों से ऐसा ही चलता आ रहा हैं। अगर बदलाव नहीं किए गए तो आगे भी ऐसा ही जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+