दो दिन बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो की पार्किंग

delhi metro
नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सवारी करने वाले योत्रियों के लिए ये खबर अहम है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कारणों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की पार्किंग का इस्तेमाल करने वाले लोगों को दो दिन के लिए यह सुविधा नहीं मिलेगी। डीएमआरसी की ओर से जारी की नई सूचना के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की पार्किंग सुविधा 14 अगस्त से 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक उपलब्‍ध नहीं होगी।

ऐसा सुरक्षा को देखते हुए किया गया है। डीएमआरसी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला किया गया है। गुरुवार को सुबह 6 बजे से पार्किंग सुविधा बंद कर दी जाएगी और अगले दिन 2 बजे के बाद ही इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। 15 अगस्त के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तिसी भी अनहोनी से बचने के लिए मेट्रो ने पार्किंग सुविधा बंद रखने का फैसला किया है।

स्वतत्रता दिवस के लिए राजधानी में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लाल किले से भाषण देंगे। खुफिया एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+