ना टीवी, ना अख़बार, अगले महीने छुट्टी पर जाएंगे केजरीवाल

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार और पीएम मोदी की आलोचना कर समाचार की सूर्खियों में बनें रहने वाले अरविंद केजरीवाल अगले महीने कुछ दिनों तक टीवी-अखबार सब से दूर हो जाएंगे। केजरीवाल को ना तो टीवी देखने को मिलेगा और न ही अखबार पढ़ने को मिलेगा।

 arvind kejriwal

दरअसल अगस्त में 12 दिनों के लिए केजरीवाल अवकाश लेकर विपासना के लिए नागपुर जाएंगे। आध्यात्म की इस प्राचीन पद्धति के लिए केजरीवाल 30 जुलाई को नागपुर के आध्यात्म केंद्र में दाखिला लेंगे। दाखिले के बाद उन्हें वहां ना तो अखबार मिलेगा, ना टीवी ना मीडिया से संपर्क। केजरीवाल के छुट्टी पर जाने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सरकार का कामकाज देखेंगे। आपको बता दें कि केजरीवाल की विपासना में काफी रुचि है। उनकी करीबियों का कहना है कि वह राजनीति से रिटायर होने के बाद अपना जीवन विपासना को समर्पित करना चाहते हैं।

केजरीवाल इससे पहले भी कई बार इस तरह के अवकाश में जा चुके हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव अभियान के वक्त भी केजरीवाल ने इस सत्र में भाग लिया था। केजरीवाल ने बैंगलुरू स्थित नैचुरल थैरीपी के जरिए 10 दिनों तक अपना इलाज कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+