नीतीश के हत्यारों को आज कोर्ट सुनाएगी सजा

गौरतलब है कि 12 साल पहले नीतीश कटारा की हत्या ऑनर किलिंग की वजह से हुई थी। 24 साल के नीतीश को यूपी के दबंग नेता डीपी यादव की बेटी बारती यादव से प्यार करने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। 17 फरवरी 2002 को नीतीश की हत्या विकास यादव, विशाल यादव और सुखदेव पहलवान ने मिलकर की थी।
यूपी के दबंग नेता डीपी यादव ने अपने बेटों को इस आरोप स बचाने के लिए पूरी कोशिश की। नीतीश की मां नीलम कटारा को हर तरह से परेशान किया गया, लेकिन नीलम ने हार नहीं मानी और निचली अदालत ने अभियुक्त विकास और विशाल को 30 मई, 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जबकि सुखदेव पहलवान को निचली अदालत ने 23 जुलाई, 2011 को सजा सुनाई। जिसके बाद इस फैसलों को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। वहीं नीलम कटारा ने भी याचिका दाखिल कर अभियुक्तों के लिए फांसी की सजा की मांग की। जिसके बाद आज इस मामले पर हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications