स्टिंग के बाद पोस्टर वॉर में फंसे केजरीवाल, ऑटोवाले हुए 'आप' के खिलाफ

मतदान से चंद दिन पहले इस तरह से आम आदमी पार्टी को लेकर हो रहे खुलासे ने केजरीवाल की छवि पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। अब नया विवाद पोस्टर वॉर के रुप में चल पड़ा है। ताजा खिलाफत ऑटो चालकों ने शुरू की है। आम आदमी पार्टी का समर्थन करने वाले ऑटो चालक ही अब उनके खिलाफ पोस्टर लगाकर जंग शुरू कर दी है। इनकी मांग है कि पार्टी ने ऑटोरिक्शा चालकों को टिकट क्यों नहीं दिया?
दरअसल आम आदमी पार्टी को समर्थन दे रहे एक एनजीओं ही उसके लिए मुसीबत बन गई है। एनजीओके मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के टिकट नहीं मिलने से ऑटो चालक नाखुश हैं और वो केजरीवाल की खिलाफत कर रहे है।ऑटो पर चालकों ने पोस्टर लगाकर आप की पोल खोलनी शुरु कर दी है। इस पोस्टर पर लिखा है कि केजरीवाल ने शुरूआत में कालकाजी से ऑटो चालक भाग सिंह को टिकट दिया लेकिन बाद में वापस ले लिया। ऐसा क्यों?
एनजीओ ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ऑटो रिक्शा चालकों का इस्तेमाल कर उन्हें किनारे कर दिया है।वहीं आम आदमी पार्टी के मुताबिक टिकट बंटवारे के वक्त एनजीओ ने अपने लोगों के लिए छह टिकट मांगे थे। जब उनकी यह मांग नहीं मानी गई तो वह विरोध पर उतर आए।












Click it and Unblock the Notifications