Delhi Chunav Result: 'शर्मनाक हार के लिए मैं जिम्मेदार...', आखिर क्यों संदीप दीक्षित ने कही ये बात
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुई मतगणना में BJP ने जीत हासिल की है, वहीं नई दिल्ली से चुनाव हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने अपनी बात रखी है।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा कि, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास मुझमे जताया और मौका दिया इस चुनाव में, मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूँ।

उन्होंने कहा कि, नई दिल्ली सीट से इस शर्मनाक हार के लिए मैं, और केवल मैं, व्यक्तिगत रूप से ज़िम्मेदार हूँ। दिल्ली का वोटर बदलाव चाहता था, और मैं इस भावना में लोगों में खरा नहीं उतरा। तमाम कार्यकर्ताओं और उन अनेक वालंटियर्स का में दिल से शुक्रिया करता हूँ जिन्होंने दिन रात एक कर इस चुनाव में काम किया, जिन्होंने आज भी कांग्रेस को वोट दिया उनका बहुत आभार। भले अनेकों का मुझे वोट न मिला हो, लेकिन नई दिल्ली के निवासियों ने चुनाव के दौरान जो स्नेह और सम्मान दिया, उसके लिए विशेष धन्यवाद।
कुछ ऐसे रहे चुनाव परिणाम
राजधानी दिल्ली में चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं, जहां BJP को 45 से ज्यादा सीटों पर जीत मिली है, तो वहीं आम आदमी पार्टी को 20 से ज्यादा सीटों पर जीत मिली है। इसी के साथ कांग्रेस को 0 सीट मिली है। वहीं अब आम आदमी पार्टी के नेता हार को स्वीकार करते हुए मजबूत विपक्ष बनकर जनता की बात जिम्मेदारों तक पहुंचाने की बात कह रहे हैं, तो वहीं BJP जीत के बाद जश्न मना रही है। इधर, मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर मिली बढ़त से BJP का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां BJP इसका श्रेय मोदी सरकार की मुस्लिम हितेषी योजनाओं को दे रही है। उधर, कांग्रेस दिल्ली में संघर्ष करती नजर आ रही है, जहां फिलहाल, कांग्रेस 0 सीट पर संतोष करना पड़ा है।
ये भी पढ़े- Delhi Chunav Result: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को दी मात, 'जीत में हमारा योगदान', बोला वाल्मिकी समाज












Click it and Unblock the Notifications