एनसीपी राजग में नहीं आएगी: नितिन गडकरी

NDA will get new allies to form next government: Nitin Gadkari
नई दिल्‍ली। भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए अपने बल बूते 275 सीटें पाने में कामयाब र‍हेगी साथ ही राजग को अन्‍य सहयोगी भी मिलेंगे। गडकरी ने इस बात से इनकार कर दिया है कि एनसीपी राजग में शामिल हो सकती है। उनका कहना है कि एनसीपी संप्रग की सहयोगी रही है, अत: उसका राजग के साथ आना संभव नहीं है।

गडकरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जनता की तवज्‍जो मिलने के बावजूद लोकसभा चुनाव में ज्‍यादा सीटें नहीं मिलेंगी। उन्‍होने कहा कि दिल्‍ली में जनता ने उन पर भरोसा दिखाया लेकिन वह बेहतर ढंग से काम न कर सके। केजरीवाल ने कल कानपुर में रैली को संबोधित किया।

गडकरी ने कहा कि राजग की जीत के साथ ही नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है, कल भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में एक रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्‍हें अभूतपूर्व समर्थन मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+