नयी
दिल्ली। दिल्ली में जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। पार्टी अपनी छवि को चमकाने में जुटी हुई है तो बाकियों के काले चिट्ठे भी आम जनता के सामने पेश कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज बेईमान नेताओं की लिस्ट जारी की। केजरीवाल की हिट लिस्ट में राहुल गांधी समेत बीजेपी और एनसीपी नेताओं के भी नाम शामिल हैं। केजरीवाल के लिस्ट में अपना-अपना नाम देखकर पार्टियां तिलमिला उठी है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद बीजेपी और एनसीपी दोनों तिलमिला उठी हैं। id="toptextpromo">
मुर्खों की पार्टी है आप
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुर्खों की पार्टी है। मलिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता को मूर्ख बना रही है।
जनता तय करेगी कौन सही कौन गलत
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि जनता के दरबार में ही तय होगा कि कौन सही है और कौन गलत।
फेल हो गई आप
केजरीवाल की लिस्ट में बीजेपी नेताओं के नाम शामिल होने के बाद बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ये लोग सपनों का सौदागार बन कर आए थे, लेकिन आज पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।
बेईमानों की लिस्ट में राहुल गांधी भी शामिल
केजरीवाल के बेईमान नेताओं की सूची में राहुल गांधी का नाम भी शामिल है।
माफी मांगे केजरीवाल
भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट में अपना नाम होने से गुस्साए गडकरी ने केजरीवाल से उनका नाम हटाने के मांग करते हुए कहा है कि वो तुरंत माफी मांगे। गडकरी ने कहा कि केजरीवाल तीन दिन के अंदर माफी मांगें, नहीं तो वे मानहानि का केस करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications