गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें मोदी: राज ठाकरे

राज और मोदी के बीच जुबानी युद्ध तब शुरू हो गया जब उन्होने महराष्ट्र में हुई रैली में महाराष्ट्र और गुजरात के विकास की तुलना की। गौर हो कि अभी तक अपनी रैलियों में मोदी ने गुजरात के विकास मॉडल की प्रशंसा की और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भी गुजरात के विकास के बारे में बात की।
राज के अनुसार मोदी को देश के विकास की बात करनी चाहिए क्योंकि वह राजग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार है, वह महाराष्ट्र आये थे तब भी उन्होने सरदार वल्लभभाई पटेल की बात की थी, तब उन्होने शिवाजी महाराज के बारे में कुछ भी नहीं कहा, मोदी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह गुजरात तक ही सीमित न रहें।
राज ठाकरे को नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है, वह कुछ समय पहले अहमदाबाद जाकर मोदी से मिले भी थे।












Click it and Unblock the Notifications