दिल्ली में बैठी अहंकारी सरकार, नहीं देती जनता के सवालों के जबाव: मोदी

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित सीबीडी ग्राउंड में आयोजित रैली में मोदी ने कहा कि दिल्ली में बैठे अहंकारी शासक जनता को अपने काम का हिसाब नहीं दे रहे। मोदी ने कहा कि मप्र की शिवराज सिह चौहान हो या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह दोनों अपने काम का लेखा-जोखा देकर जनता के बीच जाते है, लेकिन दिल्ली की सरकार जनता के सवालों का जबाव तक नहीं देती।
मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकार अहंकारी है। वो जनता के सामने हिसाब नहीं रखती, जबकि सरकार को पल-पल और पाई-पाई का हिसाब जनता को देना चाहिए। मोदी ने अपने भाषण की शरूआत करते हुए कहा कि आम तौर पर चुनाव उम्मीदवार और राजनीतिक दल लड़ते हैं, लेकिन यह पहला चुनाव ऐसा देख रहा हूं जो न केवल उम्मीदवार, पार्टी बल्कि जनता जनार्दन लड़ रही है। मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकार महंगाई का ‘म' बोलने को तैयार नहीं। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली के शहंशाह ट्वीटर, फेसबुक और कमरे में बैठकर अनाप-शनाप आरोप लगाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications