गोलगप्पे नहीं खिलाए तो 18 बार चाकू मार कर दी हत्या
राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक शख्स को इसलिए जान से मार डाला गया क्योंकि उसने कुछ लड़कों को आधी रात को गोलगप्पे खिलाने से मना कर दिया था।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक शख्स को इसलिए जान से मार डाला गया क्योंकि उसने कुछ लड़कों को आधी रात को गोलगप्पे खिलाने से मना कर दिया था। गोलगप्पे की दुकान लगाने वाले को लड़कों 18 बार चाकू मारा। इससे दुकानदार की मौत हो गई। 24 साल के जवान बेटे की अचानक हुई मौत से पिता राधेश्याम सदमे में हैं। उन्हें इस बात का अहसास भी नहीं था कि एक छोटी सी बात पर उनके बेटे की हत्या हो जाएगी।

राधेश्याम के मुताबिक रविवार रात करीब 12:30 बजे वो और उनका बेटा राजू गोलगप्पे बेचकर अपनी अपनी रेहड़ी लेकर वापस घर लौट रहे थे। राधेश्याम आगे चल रहे थे। घर के पास ही रास्ते में कुछ लड़के आए और राजू से गोलगप्पे खिलाने की जिद करने लगे। राजू ने कहा कि अभी गोलगप्पे खत्म हो गए हैं तो नारा लड़कों ने उस पर चाकू से 18 वार किए।
राजू के घरवाले उसे लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजू के घरवालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कत्ल के आरोप में 6 लोगों को पकड़ा है। इसमें दो नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक रात में गोलगप्पे की मांग इलाके का नामी अपराधी विक्की नाम का शख्स कर रहा था। नशे में चूर इन लोगों को जब गोलगप्पे नहीं मिले तो विक्की ने अपने साथियों के साथ राजू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए।

पुलिस के मुताबिक मृतक राजू भी कभी इलाके का घोषित अपराधी था पर अब वो गोलगप्पे बेचकर अपनी जिंदगी चला था। राजू के 3 भाई और हैं और अपने पिता के साथ इसी गोलगप्पे को बेचने का काम करते हैं। राजू का परिवार चाहता है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और वे जेल से बाहर न आ पाएं।












Click it and Unblock the Notifications