महिला से छेड़खानी मामले में फंसे विधायक धर्मेन्‍द्र कोली की केजरीवाल ने ली क्‍लास

AAP leader Arvind Kejriwal
नई दिल्ली (ब्‍यूरो)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के युवा विधायक धर्मेद्र कोली की मंगलवार को खिंचाई की। कोली ने पराजित कांग्रेसी विधायक के आवास के बाहर से विजय जुलूस निकाला था। केजरीवाल ने कहा कि कोली (धर्मेद्र सिंह) ने जो कुछ किया वह पूरी तरह गलत है। सीमापुरी इलाके में पराजित वीर सिंह धींगान के आवास के बाहर नाचना और पटाखे छोड़ना सही नहीं था।

धींगान की पत्नी ने अरोप लगाया है कि उनके घर पर धावा बोलकर कोली ने छेड़खानी की। केजरीवाल ने इससे इंकार किया कि कोली ने महिला के साथ छेड़खानी की और कहा कि आरोप पूरी तरह गलत हैं। केजरीवाल ने कहा कि हम कोली को चेतावनी देंगे कि वह ऐसी राजनीति न करें। लेकिन उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, पूरी तरह गलत हैं।

केजरीवाल ने कोली को अपनी बहन संतोष कोली से सीख लेने को कहा, जो आप की प्रबल समर्थक थी और एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी के विधायक धर्मेन्‍द्र कोली पर एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है। दिल्‍ली के सीमापुरी थाने में धर्मेन्‍द्र कोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमें छेड़खानी और मारपीट की धाराएं दर्ज है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के विजयी जु‍लूस के दौरान धर्मेन्द्र कोली ने छेड़छाड़ की थी, इसी आरोप के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+