AAP की जश्‍न में खलल, नवनिर्वाचित विधायक धर्मेन्‍द्र कोली पर छेड़खानी का केस दर्ज

Molestation case against newly-elected AAP lawmaker
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। साफ-सुथरी छवि के प्रत्‍याशियों और महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस करते हुए दिल्‍ली के चुनावी मैदान में उतरे अरविंद केजरीवाल पर सवालिया निशान उठने लगा है। जी हां अरविंद केजरीवाल की पार्टी के विधायक धर्मेन्‍द्र कोली पर एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है। दिल्‍ली के सीमापुरी थाने में धर्मेन्‍द्र कोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमें छेड़खानी और मारपीट की धाराएं दर्ज है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के विजयी जु‍लूस के दौरान धर्मेन्द्र कोली ने छेड़छाड़ की थी, इसी आरोप के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है।

पूर्व विधायक ने कोली पर घर में घुसकर बदसलूकी और छेड़खानी का आरोप लगाया है। यही नहीं पूर्व विधायक ने कोली के समर्थकों पर भी आरोप लगाए हैं। सीमापुरी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद कोली के समर्थकों ने थाने के बाहर हंगामा किया। यही नहीं पूर्व विधायक ने कोली के समर्थकों पर भी आरोप लगाए हैं। सीमापुरी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद कोली के समर्थकों ने थाने के बाहर हंगामा किया। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है।

सीमापुरी इलाके में धर्मेन्द्र कोली का विजयी जुलूस निकाला जा रहा था। इस जुलूस के दौरान पूर्व विधायक के समर्थक आमने सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। पूर्व विधायक वीर सिंह ने यहां तक आरोप लगाया है कि धर्मेन्द्र कोली शराब पीए हुए थे और उनके समर्थकों ने घर में बने मंदिर के पास शराब की बोतलें फोड़ी, घर में पटाखों की लड़ फेंकीं। उधर आप पार्टी ने अपने विधायक पर केस दर्ज करने के मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब फर्जी है। आप पार्टी ने इसे साजिश का हिस्सा करार दिया है। इसे साजिश कहें या नहीं, लेकिन आप के सक्रिय राजनीति में आते ही उस पर दाग लगने शुरू हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+