'मोदी जी आने वाले हैं' ने दफ्तरों में बढ़ाई हलचल, दिन भर हुई सफाई

दरअसल गुरुवार को दिल्ली भर में मौजूद केंद्र सरकार के ऑफिसों के स्टाफ के साथ-साथ सेक्रटरी और बड़े लेवल के अधिकारियों साफ-सफाई और निरीक्षण में लगे रहें। दरअसल दफ्तरों का संदेश भिजवाया गया था कि 'मोदी जी आने वाले हैं' यानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी भी वक्त सरकारी ऑफिसों में साफ-सफाई का जायजा लेने पहुंच सकते है।
इस संदेश के पहुंचने ही हर डिपार्टमेंट के अधिकारी हाई अलर्ट हो गए थे। प्रधानमंत्री के आने की खबर का असर यह हुआ कि कई विभागों में अधिकारियों की नजरें ऑफिस में मौजूद उन तमाम गड़बड़ियों पर गई, जिन्हें आम दिनों में नजरअंदाज किया जाता रहा। कई विभागों में शौचालयों के लीक होते पानी को ठीक कराए जा रहे थे तो कहीं बंद पड़ी लाइटों की मरम्मत कराई जा रही थी। कहीं बेकार पड़ी चीजों को हटा कर साफ-सफाई बना रखने के आदेश जारी किए गए।












Click it and Unblock the Notifications