महिला सुरक्षा पर भी ध्यान दें केजरीवाल- पार्किंग में नाबालिग से गैंगरेप

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाबालिग छात्रा को दिल्ली-यूपी बॉर्डर से तीन दरिदों ने अगवा किया और फिर उसे बंधक बनाकर रात भर अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग मानसिक रोगी छात्रा को उस वक्त अगवा कर लिया गया जब वह जीटीबी अस्पताल से वापस अपने घर लौट रही थी। तीन ऑटो चालकों ने लड़की को दिल्ली-यूपी बॉर्डर के करीब स्थित एक पार्किंग में ले जाकर उसके साथ कमरे में बारी-बारी से बलाकार किया और उसे सड़क पर फैंक दिया गया।
वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पीडि़ता की मदद की और उसके परिजन को खबर दी। नंदनगरी थाना पुलिस ने रेप और अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सलीम उर्फ नकटा अभी भी फरार है। साथ ही कमरे का बाहर से ताला बंद करके इन तीनों की मदद करने वाला एक चौकीदार, जिसे नेपाली बताया जा रहा है, वह भी कमरे का ताला मारकर मौके से फरार है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की उम्र 13 साल है और वो 8वीं कक्षा की छात्रा है।












Click it and Unblock the Notifications