दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले, 'चिकनगुनिया से कभी किसी की मौत नहीं हो सकती'
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को लेकर पीएम मोदी से लेकर एमसीडी के महापौर को जिम्मेदार ठहरा दिया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के पास मात्र 40 फीसदी बेड हैं जिन्हें मरीजों को दिया जा सकता है। साथ ही हमने किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती होने के लिए बेड देने से मना नहीं किया है। चिकनगुनिया के मामलों से निपटने के लिए हम तेजी दिखा रहें हैं।
जब स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछा गया कि दिल्ली किसके भरोसे हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली मोदी और एलजी के भरोसे है।
इसके बाद एमसीडी के दो मेयरों पर हमला बोलते हुए कहा कि एमसीडी के दो मेयर दिल्ली से बाहर हैं और उनसे यह प्रश्न क्यों नहीं पूछा जा रहा है? उनका काम दिल्ली में सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करना है।
उन्होंने मीडिया के ऊपर भी निशाना साधा और कहा कि चिकनगुनिया को लेकर मीडिया जनता के बीच में एक भ्रम फैला रहा है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि मेडिकली चिकनगुनिया के कारण किसी की भी जान नहीं जा सकती है। यह मीडिया की तरफ से लोगों में फैलाया गया भ्रम है।












Click it and Unblock the Notifications