HC ने दिखाई सख्ती, MCD की हड़ताल 2 दिनों के लिए खत्म, 10 फरवरी को सुनवाई

नयी दिल्ली। पिछले 13 दिनों से चल रही नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल आज खत्म हो गई है। एमसीडी कर्मचारियों ने आज अस्थाई रूप से हड़ताल खत्म कर दिया है। यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एमसीडी ने 10 फरवरी तक हड़ताल खत्म कर दी है। 10 फरवरी को हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी,जिसके बाद आगे का फैसला किया जाएगा।

mcd protest

दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद हड़तालकर्मियों ने हड़ताल खत्म तो कर दिया, लेकिन ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो दो दिन के बाद फिर से हड़ताल शुरू कर देंगे। आपको बता दें कि हाई कोर्ट ने सोमवार को एमसीडी और दिल्ली सरकार को भी फटकार लगाई।

आपस में लड़े दिल्ली सरकार और एमसीडी

इस हड़ताल को लेकर आप सरकार और एमसीडी अपना-अपना राग आलापती रही। दिल्ली सरकार का कहना है कि उनके पास एमसीडी का बकाया नहीं है, जबकि एमसीडी का कहना है कि दिल्ली सरकार के पास उनका करोड़ों रुपये बकाया है। जहां आप सरकार फिर से एमसीडी चुनाव की बात कर रही है तो वहीं एमसीडी का कहना है कि जब तक सरकार पैसा नहीं देगी तब तक वो कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाएंगे। ऐसे में देखना होगा कि बुधवार को क्या होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+