MCD Mayor Election: क्या सदन में फोर्स लाठी लेकर घुस सकती है? वीडियो शेयर कर सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल

MCD Mayor Election: आम आदमी पार्टी के प्रवक्‍ता सौरभ भारद्वाज ने सदन का वीडियो शेयर कर पूछा- क्‍या सदन में फोर्स इस तरह घुस सकती है?

mcd

MCD Mayor Election: दिल्‍ली नगर निगम चुनाव के बाद आज मंगलवार को मेयर चुनाव हो रहा है। मेयर के चुनाव के बाद आज दिल्‍ली को नया मेयर मिल जाएगा। वहीं आस सबसे पहले भारी हंगामे के बीच एमसीडी चुनाव में निर्वाचित होकर आए मनोनीत सदस्‍यों को शपथ दिलवाई गई। इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्‍ता और ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भराद्दाज ने सदन का एक वीडियो शेयर कर सवाल उठाया है।

दरसअल, वीडियो में पैरा फोर्स के जवान हाथ में शील्‍ड, लाठी-डंडे और सिर पर हेलमेट लगाए सदन में एंटर करते नजर आ रहे हैं। सौरभ भराद्दाज ने सदन में भारी संख्‍या में पैरा फोर्स की तैनाती का वीडियो शेयर कर सवाल उठाया है कि क्‍या सदन के अंदर इस तरह की फ़ोर्स लाठी डंडे लेकर, हेलमेट पहनकर घुस सकती है?

एमसीडी चुनाव के बाद 6 जनवरी को हंगामे के चलते मेयर का चुनाव नहीं हो सका था। उस दिन सदन में आप और भाजपा पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई, धक्‍कामुक्‍की के अलावा कुर्सियां भी चली थी। वहीं जब आज जब मेयर का चुनाव हो रहा है, इससे पहले निर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ है। आप पार्षदों सेम सेम के नारे लगाए तो भाजपा पार्षदों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

मेयर के चुनाव में हंगामे के आसार देखते हुए सिविक सेंटर में कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। इसी का वीडियो शेयर कर सौरभ भराद्वाज ने सदन के आद पैरा फोर्सेसर की तैनाती पर सवाल उठाए हैं। सौरभ ने कहा पैरा फोर्सेस्‍ को सदन में घुसने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा भाजपा गुंडागर्दी पर आमादा है।

बता दें आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली एमसीडी चुनाव में बहुमत हासिल किया है। आप ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल कर सालों से एमसीडी पर कब्बा जमाए भाजपा को हटाने में कामयाब हुई है। भाजपा ने महज 140 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+