MCD चुनाव में AAP उम्मीदवार ट्रांसजेंडर बॉबी ने जीत दर्ज कर रचा इतिहास

बॉबी ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार एकता जाटव को करारी हार दी है। कांग्रेस से उनके खिलाफ वरुण ढाका उतरे थे।

MCD Election Results AAP transgender candidate Bobi wins from Sultanpuri A

MCD चुनाव में दिल्ली के सुल्तानपुरी-ए वॉर्ड से AAP उम्मीदवार बॉबी ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। MCD में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर पार्षद की एंट्री होगी। बॉबी ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार एकता जाटव को करारी हार दी है। कांग्रेस से उनके खिलाफ वरुण ढाका उतरे थे। दिल्ली नगर निगम के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। चुनाव में इस बार कुल 1349 उम्मीदवार खड़े हुए हैं, इनमें 709 महिलाएं हैं। दिल्ली नगर निगम परिसीमन में बदलाव के बाद यह यहां पहला चुनाव है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। अब तक के नतीजों के मुताबिक, आप को 25 वार्डों में और भाजपा को 26 वार्डों में जीत मिल चुकी है, जबकि कांग्रेस के खाते में तीन और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। 42 केंद्रों में मतगणना की जा रही है।

AAP उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने हासिल की शानदार जीत

दिल्ली नगर निगम चुनावों में सुल्तानपुरी-ए वार्ड नंबर 43 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने शानदार जीत हासिल की है। बॉबी चुनावों में उतरने वाली इकलौती ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं। उन्होंने बीजेपी की एकता जाटव को करारी हार दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+