दिल्ली: शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था बुजुर्ग, हत्या के आरोप में लड़की गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रिटार्यड सीजीएचएस अधिकारी की हत्या का मामला सुलझ गया है। तीन दिन पहले बुजुर्ग की लाश अपने ही फ्लैट में नग्न हालत में मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अब पुलिस दावा कर रही है कि उसने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।

murder

पुलिस की माने तो सेक्स और ब्लाकमेलिंग की वजह से विजय कुमार की हत्या हुई। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक 25 साल की लड़की को अरेस्ट किया है। लड़की पालम इलाके की रहने वाली है। उसकी तस्वीर अपार्टमेंट से निकलते समय CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस के मुताबिक विजय कुमार न केवल रंगीनमिजाज के बल्कि ब्लैकमेलर भी थे।

वो आरोपी लड़की को अश्लील क्लिप के जरिए लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक नौकरी की तलाश के चलते वो 2 साल पहले विजय कुमार से मिली थी। विजय कुमार ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और उसी दौरान युवती की विडियो क्लिप बना लिया। जब युवती ने उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश की तो उसकी विडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक विजय कुमार अक्सर अपनी पत्नी के चले जाने के बाद उसे घर पर बुलाता और उसका यौन शोषण करता था। वो लड़की को अश्लील मैसेज और वीडियो क्लिप भेजकर परेशान करता। लड़की इन सबसे परेशान हो चुकी थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई के दिन वो हत्या के इरादे से विजय कुमार के घर गई। उसने अपने पर्स से चाकू निकालकर उस की हत्या कर दी। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+