तो क्या दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी सैलरी?
दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों इस महीने तनख्वाह पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ये भी हो सकता है कि इस महीने दिल्ली के कई सरकारी कर्मचारियों को सैलरी ही न मिले।
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों इस महीने तनख्वाह पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ये भी हो सकता है कि इस महीने दिल्ली के कई सरकारी कर्मचारियों को सैलरी ही न मिले।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के ट्वीट इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं। मनीष सिसौदिया ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि दिल्ली सरकार के मुताबिक नोटबंदी के बाद दिल्ली सरकार का कर संग्रह 50 फीसदी तक गिर गया है जिससे सरकार के पास कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लायक पैसा नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में हुई काउंसिल की बैठक में दिल्ली सरकार की चिंता से अवगत करा दिया है।
आपको बताते चलें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले की जमकर आलोचना की थी। केजरीवाल ने नोटबंदी को बहुतत बड़ा घोटाला बताया था। उन्होंने कहा था कि सरकार छोटे व्यापारियों और दुकानदारों व आम आदमी को परेशान कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications