गांधी टोपी को लेकर आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई

Manhandling between AAP and Congress workers
नई दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे आंदोलन के समय से ही चर्चा में आयी गांधी टोपी को लेकर आज 'आप' और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गयी। गौर हो कि गांधी टोपी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक पहचान बन गई है। इस टोपी पर 'मैं आम आदमी हूं' लिखा होता है लेकिन आज कार्यकर्ताओं ने प्‍लेन टोपी पहन रखी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर मार्ग मतदान केंद्र पर कहा कि वे इसे नहीं पहन सकते क्योंकि यह पार्टी प्रचार के बराबर है।

बहस के दौरान एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने आप कार्यकर्ता की टोपी उतारकर जमीन पर फेंक दी। जिससे कि कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गयी। मामले को बढ़ता देख सुरक्षा बलों ने कार्यकर्ताओं को शांत करवाया।

आप कार्यकर्ताओं का तर्क था कि वे किसी भी तरह की टोपी पहनने के लिए स्वतंत्र हैं। उनके इस तर्क को मान लिया गया और उन्हें गांधी टोपी पहनने की इजाजत दे दी गई। आप के कार्यकर्ताओं को दिल्ली के तमाम मतदान केंद्रों पर गांधी टोपी में देखा जा रहा है।

दिल्‍ली के विधानसभा चुनाव में आप को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है और उम्‍मीद लगाई जा रही है कि 8 को आने वाले चुनाव परिणाम में त्रिकोणीय परिणाम दिख सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+