दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर: नर्सरी एडमिशन में मैनेजमेंट कोटा ख़त्म
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निजी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल ने दिल्ली के सभी प्राइवेट स्कूल में मैनेजमेंट कोटा खत्म करने की घोषणा की है।

केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मैनेजमेंट कोटा एक तरह का घपला है जिसके आधार पर स्कूल अपनी मनमानी करते थे और आम लोगों के बच्चों को दाखिल नहीं मिल पाता था इसलिए मैनेजमेंट कोटा पूरी तरह से ख़त्म कर दिया गया है।
केजरीवाल ने कहा कि प्राइवेट स्कूल में एडमिशन के लिए गरीब बच्चों के लिए लगने वाला 25% कोटा लागू रहेगा। इस नए फॉर्मूले के बाद दिल्ली में एडमिशन के लिए 75 फीसदी सीटें आम बच्चों और 25 फीसदी सीटें गरीब बच्चों के लिए होंगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगर प्राइवेट स्कूल इस आदेश का पालन नहीं करेंगे तो उनकी मान्यता खत्म कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications