जब इंडिया गेट पर 'असली' पुलिस कमिश्नर से टकरा गया 'नकली' एसीपी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हाल ही में पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में एक चीज की अहम भूमिका थी और वो थी आतंकियों का सेना की वर्दी में होना और नीली बत्ती लगी गाड़ी का इस्तेमाल करना। इसी से एक मिलता जुलता मामला राजधानी दिल्ली में आया है जो सुरक्षा पर बड़ा खतरा हो सकता है। जी हां दिल्ली में 'नकली' पुलिस वाले बहुत घूम रहे हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक नकली पुलिस ऑफिसर (ACP) सीधे तौर पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से टकरा गया।

बस्सी के साथ विशेष आयुक्त धर्मेंद्र कुमार भी थे। जब कार के मालिक से दिल्ली पुलिस लिखे होने की बात पूछी गई तो उसने खुद को विजिलेंस विभाग का एसीपी बता दिया। कार पर यूपी का नंबर देख उससे कड़ी पूछताछ हुई तो उसने असलियत बक दी। उसने बताया कि वह रौब झाड़ने के लिए ऐसा कर के चलता है। उसके खिलाफ स्थानिय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications