'आप' ऑफिस पर हमला करने वाले भुपेन तोमर ऊर्फ पिंकी चौधरी ने किया आत्‍मसमर्पण

Man who led attack on AAP Kaushambi office surrenders
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आम आदमी पार्टी (आप) के गाजियाबाद स्थित मुख्यालय पर हुए हमले का नेतृत्व करने के आरोपी हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संयोजक भुपेन तोमर ऊर्फ पिंकी चौधरी ने पुलिस के सामने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। माना जा रहा है कि तोमर ने आप के कार्यालय पर हुए हमले का नेतृत्व किया था। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस थाना आत्मसमर्पण कर दिया। तोमर ने बताया कि हम प्रशांत भूषण के कश्मीर पर दिए गए बयान के खिलाफ हैं और इस तरह का बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। पुलिस मेरे पार्टी कार्यालय आई और मैंने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अज्ञात हमलावरों और हिंदू रक्षा दल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने धारा 147 व 427 और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी आवास के नजदीक आप के मुख्यालय पर लगभग 30 लोगों ने हमला किया है और तोड़फोड़ की। पुलिस ने इसके बाद से यहां सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता प्रशांत भूषण के कश्मीर पर दिए गए बयान के विरोध में गाजियाबाद स्थित पार्टी मुख्यालय पर संदिग्ध हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हमला कर दिया। यह जानकारी पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों ने दी थी। घटनास्थल पर मौजूद आप नेता दिलीप पांडे ने पुलिस को बताया था कि 25 से 40 हमलावर आप के कौशांबी स्थित मुख्यालय में जबरन घुस आए और इसकी खिड़कियों के शीशे व फूलदान को तोड़ दिया। उन्होंने आप नेताओं को अपशब्द भी कहे और अंदर पड़े फर्नीचर भी तोड़ डाले।

कौशांबी स्थित आप का कार्यालय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी आवास से थोड़ी दूरी पर स्थित है। पांडे ने बताया कि वे 'हिंदू रक्षा दल' के सदस्य लग रहे थे और वे यहां लगभग 20 मिनट तक मौजूद रहे और निकलने से पहले भविष्य में आप नेताओं पर भी हमला करने की धमकी दे गए। पांडे ने बताया कि मौके से हिंदू रक्षा दल का बैनर मिला है। पांडे ने कहा कि हमले के वक्त हमारे सभी स्वयंसेवियों को कार्यालय के अंदर आने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि हमलावर किसी खास समुदाय के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+