दिल्ली शर्मसार: पूरी रात पत्नी की लाश लेकर सड़क पर भटकता रहा पति, नहीं मिला ठिकाना
नई दिल्ली। दिल वालों की दिल्ली में किसी के पास दिल नहीं है। इसलिए क्योंकि दिल्ली ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ती जिससे इंसानियत शर्मसार हो सके। इसका सबसे ताजा मामला कड़कड़डूमा में देखने को मिला है। यहां मकानमालिक द्वारा घर में घुसने से मना करने के बाद एक पति को पत्नी की लाश लेकर 5 घंटे तक भटकना पड़ा।

वह वापस अस्पताल में लाश रखवाने गया, तो अस्पताल प्रशासन ने भी उसे रखने से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक शख्स का नाम छोटेलाला है। वह कड़कड़डूमा इलाके में किराये पर रहता है। उसकी पत्नी अंजू कड़कड़डूमा स्थित डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार को अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications