डराती है दिल्ली: लड़की पर कमेंट करने से रोका तो चाकू मारकर कर दी हत्या
नयी दिल्ली। दिल्ली खतरनाक होती जा रही है। दिल्ली डराने लगी है। छोटी-छोटी बातों पर लोग यहां दूसरों की जान लेने से नहीं कतराते हैं। जहां बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं तो वहीं लोग तमाशबीन बनते जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली अब सेफ नहीं कर गई।

ताजा घटना नार्थ दिल्ली के सबसे बड़े कमर्शियल हब माने जानेवाला नेताजी सुभाष प्लेस का है। जहां सरेआम एक बदमाश ने मामूली बात पर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक की गलती इतनी थी कि उसने बदमाश को लड़की को छेड़ने से रोका था। इसी बात से नाराज बदमाश ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में युवक की हत्याकर वहां से फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साल का दीपक इसी कॉम्प्लेक्स में एक कंपनी में काम करता था। वो शाम के वक्तत अपनी एक महिला दोस्भीत के साथ बातें कर रहा था कि तभी आरोपी अप्पू ने लड़की पर फब्तियां कसनी शुरि कर दी। इसके बाद दीपक का झगड़ा आरोपी से हुआ और उसने दीपक पर चाकूओं से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के बाद फरार हो गया। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।












Click it and Unblock the Notifications