दिल्ली IGI के डिपार्चर गेट पर सबके सामने विदेश यात्रा पर जा रहे यात्री ने की पेशाब, किया गया अरेस्ट
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयर पोर्ट के डिपार्चर गेट पर विदेश यात्रा पर जा रहे शख्स ने सबके सामने पेशाब कर दी थी। जिसके बाद उसके अरेस्ट किया गया। हालांकि पुलिस को उसे जमानत मिलने के बाद रिहा करना पड़ा।

एयर इंडिया फ्लाइट में शख्स द्वारा बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब करने वाले मामले के बाद एक और इससे मिलता- जुलता मामला सामने आया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयर पोर्ट के डिपार्चर गेट पर एक यात्री जो दमान जाने वाला था उसने सबके सामने पेशाब कर दी। जिसके बाद दमाम की फ्लाइट पकड़ने आए यात्री जौहर अली खान को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। हालांकि बाद में वो जमानत पर रिहा हो गया।
दिल्ली पुलिस ने बताया एक याात्री जिसका नाम जौहर अली खान है वो दमान जाने के लिए फ्लाइट लेने के लिए एयर पोर्ट आया था लेकिन दिल्ली एयर के टी 3 पर डिपार्चर गेट पर उसने गेट नंबर 6 पर उसने सबके सामने खड़े होकर पेशाब कर दी। जिसके बाद शिकायत मिलने पर उसे अरेस्ट कर लिया गया था।
ये मामला 8 जनवरी की शाम का है। पुलिस को जिस शख्स ने शिकायत की उसने बताया कि गेट पर सबके सामने पेशाब करने वाला यात्री नशे में लग रहा था। शिकायत मिलने के बाद सीआईएसए की टीम और दिल्ली पुलिस ने उसके अरेस्ट किया था।
Recommended Video

39 वर्षीय जौहर अली खान दिल्ली से सऊदी अरेबिया के दमाम की फ्लाइट पकड़ने के लिए आया था। बिहार के रहने वाले गौहर को सब लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से मना भी किया लेकिन वो उनके साथ झगड़ा करने लगा जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications