मेट्रो की सवारी करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है

नई दिल्‍ली। ''कृपया पीली लाइन के पीछे खड़े रहें'', ''प्‍लीज माइंड द गैप'' (Please Mind The Gap)। दिल्‍ली मेट्रो में ऐसे अनाउंसमेंट लगातार होते रहते हैं लेकिन फिर भी इसका अमल नहीं होता।

Man Dies After Being Hit By Metro Train At Delhi's Rajiv Chowk

साकेत के रहने वाले 34 वर्षीय अमित तलवार ने इस अनाउंसमेंट को "MIND" किया होता तो शायद आज वो जिंदा होते। अगर आप भी मेट्रो में सफर करते हैं तो इस खबर को सिर्फ खबर के तौर पर मत पढ़‍िएगा। इसे एक सीख के तौर पर पढ़‍िएगा ताकि ऐसे हादसों के शिकार होने से आप बच सकें।

कैसे हुआ हादसा?

गुरुवार की सुबह (मेट्रो के लिए पीक ऑवर) अमित राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन पर ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वो प्‍लेटफॉर्म पर बने पीली लाइन के आगे (ट्रैक के करीब) खड़े थे। उसी वक्‍त जहांगीरपुरी की तरफ से आ रही मेट्रो ने उन्‍हें धक्‍का मार दिया।

अमित करीब 15 फीट दूर यात्रियों को ट्रैक से दूर रखे जाने के लिए बने मेटल के एक बैरिकेड से टकरा गए। अमित का सिर तेज स्पीड में आती ट्रेन से बुरी तरह टकरा गया था। आनन-फानन में सीआईएसएफ के जवान उन्‍हें अस्‍पताल ले गए लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।

सीसीटीवी फुटेज में जो दिख रहा है उसके मुताबिक अमित सुबह 8.41 बजे मेट्रो स्टेशन में घुसे और टोकन खरीदा। फुटेज में देखा जा सकता है कि वह प्लेटफॉर्म-2 पर टनल के एकदम पास खड़े थे, जहां से ट्रेन स्टेशन में प्रवेश करती है। वह पीली रेखा से काफी आगे खड़े थे और राजीव चौक का वह प्लैटफॉर्म लोगों से पूरी तरह भरा हुआ था। जैसे ही ट्रेन आई, उनका सिर ट्रेन से टकरा गया।

12 नवंबर को होने वाली थी अमित की शादी

12 नवंबर को अमित तलवार की शादी होने वाली थी। शादी के कार्ड भी छप चुके थे। अमित का वसंत कुंज में हेयर कटिंग बिजनस था लेकिन वह दूसरी नौकरी भी ढूंढ रहे थे। गुरुवार को वह एक जॉब इंटरव्यू के लिए ही जा रहे थे। अमित ने एमसीए की पढ़ाई की थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+