अरविंद केजरीवाल की सरकार ने विश्वास मत हासिल किया

केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने विश्वास मत मांगते हुए कहा कि मैं खुद को मुख्यमंत्री बनाये रखने के लिये विश्वास नहीं मांग रहा हूं, बल्कि आम आदमी को न्याय दिलाने व उसके हक की लड़ाई के लिये विश्वास मांग रहा हूं।
दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए अहम दिन है। उन्हें बहुमत साबित करना है। सदन की कार्यवाही चल रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से मनीष सिसौदिया ने सदन में विश्वास मत पेश किया। सदन में विश्वास मत पर बहस चालू है। आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से मनीष सिसौदिया ने सदन में अपनी सरकार की अहम बातें रखी। उन्होंने उन अहम बातों को जिक्र किया जो उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के सामने शर्तों के तौर पर रखी थी। मनीष सिसौदिया ने विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में अवैध कालोनियों के नाम पर गरीबों को छला जाता है, उनके वोटर होते हुए भी उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है, उन्हें उपेक्षित रखा जाता है।
हजारों कर्मचारियों को ठेके पर रख कर उनकी जिंदगी से खेला जाता है। 25 साल की उम्र में जब कोई ठेके की नौकरी पर आता है, तो उसे करियर के प्रति एक आस होती है, लेकिन कई साल काम कराने के बाद उन्हें निकाल दिया जाता है। हम इस उम्मीद पर यहां खड़े हैं कि इस ठेकेदारी की प्रथा को बंद किया जा सके। सड़क, स्कूल, अस्पताल, पानी, आदि की अच्छी सुविधा दी जाये। स्कूल में एडमीशन, नौकरी व अन्य पब्लिक सेक्टर के कार्यों के लिये सिफारिश या घूस नहीं देनी पड़े। दिल्ली के व्यापारियों के हितों की अनदेखी करते हुए एफडीआई लाया गया था, हम उन व्यापारियों को विदेशी कंपनियों से चंगुल से बचाने के लिये यहां खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के किसान को किसान नहीं माना जाता है, उनके लिये नियम कानून की व्यवस्था हो सके। हमने इस तमाम कार्यों को करने के लिये सरकार बनायी है। हमारे सामने एक धरमसंकट है, एक चर्चा के लिये हम यहां खड़े हैं। वो संकट यह कि हमारे पास 28 सीटें हैं, पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त हुआ। जब सबसे ज्यादा सीटें प्राप्त करने वाले दल ने सरकार बनाने से इंकार कर दिया, तब नैतिक जिम्मेदारी हमारी हुई और हमने सरकार बनायी। इसके लिए ये हमने हमने आम जनता से सवाल किये और उसी के आदेश पर हम यहां खड़े हैं। जो मुद्दे मैंने रखे हैं, वो किसी पार्टी के नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता के हैं।
मुझे उम्मीद है कि यहां के सदस्यगण अपनी विचारधारा व दलगत द्वेष से ऊपर उठकर हमारे विश्वास मत का समर्थन करेंगे। आम आदमी पार्टी के इस विश्वासमत पर भाजपा के विधायक दल के नेता हर्षवर्धन ने भी आम आदमी पार्टी से सवाल किए। हर्षवर्धन ने आप की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आप प्रसिद्धि के लिए स्टंट कर रही है। कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जिसके खिलाफ उन्होंने चुनवा लड़ा उनके साथ हाथ मिलाने पर सवाल उठना लाजिमी है।उन्होंने कहा कि ईमानदारी के लिए पब्लिसिटी स्टंट करने की जरुरत नहीं है।
हर्षवर्धन ने कहा कि आपने कहा कि बीजेपी खरीद-फरोख्त कर सकती है, लेकिन ये नहीं बताया कि आपके कौन से चार लोग बिकाऊ थे जिसे हम खरीद सकते है। बीजेपी नेता हर्षवर्धन ने कहा कि मेट्रो ट्रेन में चलना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं ने मेट्रो के सफर कर नियम तोड़े। उन्होंने कहा कि अब ये बड़ा सवाल कि आप को विश्वास मत दिया जाए या नहीं।
हर्षवर्धन ने कहा कि आप की सरकार ने बिजली कंपनियों पर दबाव क्यों नहीं बनाया। उन्होंने आप की सरकार में सिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के एनजीओ को मिले फंड की जांच की मांग की। उन्होंने आप से पूछा कि आरोपी मंत्रियों की जांच कब कराएंगे केजरीवा। उन्होंने आप पर सवाल उठाते हुए कहा कि दूसरों पर आरोप लगाना बहुत आसान है। 'आप' ने जनलोकपाल पर जनता को गुमराह किया।
हर्षवर्धन ने आप नेताओं द्वारा सुरक्षा ना लेने के फैसले पर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन स्तरीय सुरक्षा मिली है। रामलीला मैदान में 4000 सुरक्षाकर्मी लगाया गया। उन्होंने आप पर आरपो लगाते हुए कहा कि चतुराई से काम करके दिल्लीवालों को आप ने किया भ्रमित है। भाजपा के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया। अपनी हार को जनता का फैसला करार देते हुए उन्होंने कहा कि हमने दोबारा चुनाव से बचाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को समर्थन दिया।
एमसीडी में जारी भ्रष्टाचार पर हमला करते हुए लवली ने कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार एमसीडी मं है। ऐसे में अगर जांच होगी तो भाजपा भी नहीं बच पाएगी। लवली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जबतक दिल्लीवालों के हित में फैसले करती रहेगी तब तक कांग्रेस उन्हें समर्थन देगी। लवली ने कहा कि हमारी नियत साफ है इसलिए हम आप को समर्थन दे रहे है। आप सरकार को उनके अफसर गुमराह कर रहे है। उन्होंने आप की सरकार द्वारा बिजली पर दी गई सब्सिडी पर सवाल उठाए और कहा कि किस मद पर सब्सिडी दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब बजट पास नहीं हुआ तो सब्सिडी कैसे दी जा सकती है। वहीं उन्होंने बीजेपी पर उंगली उठाई और कहा कि सारे अच्छे कामों की ठेकेदार बीजेपी न बने। वहीं उन्होंने कहा कि मोदी पीएम इन वेटिंग ही रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications