बारिश के बाद लुढ़का पारा, दिल्लीवालों को गर्मी से मिली राहत
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कल से मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को राहत दी है। बारिश के बाद तापमान में आए गिरावट से लोगों को लू और गर्मी से राहत मिल गई है। लगातार हो रही बारिश से मौसम में काफी गिरावट आ गई है।

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों से हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। गर्मी के बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से लोग खुश है। घरों के बाहर निकल कर लोगों ने बारिश का खूब मजा लिया।
गौरतलब है कि गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया था। जन जीवन अस्त व्यस्त हो चला था। आलम यह था कि लोग दिन के बजाए जरूरी काम करने के लिए धूप कम होने पर ही निकल रहे थे। मौसम विभाग की मानें तो आज आसमान में बादल छाने की संभावना है और बारिश के भी आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications