MCD हड़ताल: एलजी ने कहा दिल्ली में आर्थिक आपातकाल के हालात
नयी दिल्ली। नगर निगम कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल की वजह से दिल्ली कूड़ा का ढ़ेर बन चुकी है। सड़क हो या बाजार हर जगह कूड़ा ही कूड़ा दिख रहा है। वहीं निगम विद्यालय के बंद होने की वजह से बच्चे स्कूल के बजाए घरों में बैठे हुए हैं। ऐसे में एमसीडी और सरकार के बीच बिगड़ते हालात को देखते हुए उपराज्यपाल नजीब जंग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को फटकार लगाई है। MCD हड़ताल: दिल्ली हुई कूड़ा-कूड़ा, तो AAP के मंत्रियों ने थाम ली झाड़ू

एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कर्मचारी नेताओं से हुई बातचीत के आधार पर एलजी नजीब जंग ने दिल्ली सरकार से जल्द बकाया देने को कहा है। जंग ने मनीष सिसोदिया को पत्र लिखकर पूर्वी और उत्तरी दिल्ली एमसीडी की खस्ता आर्थिक हालत के बारे में बताया है।उन्होंने जल्द से जल्द एमसीडी कर्माचरियों का बकाया वेतन देने की बात कही है।
अप ने खत में एलजी ने लिखा है कि दिल्ली में आर्थिक आपातकाल के हालात बन गए हैं। उन्होंने सरकार को एमसीडी के लिए अलग से फंड निकालने और उन्हें जल्द से जल्द मुहैया कराने को कहा है। इसके पहले जंग ने कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिलाया था कि वह इस मसले पर दिल्ली सरकार के साथ बैठक करेंगे और जल्द से जल्द इस समस्या का हल ढ़ूढ़कर निकालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications