उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति से की गुहार, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगे

केजरीवाल ने पत्र लिखकर राष्ट्रपति से यह भी गुजारिश की थी कि कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है, अत: अब विधानसभा भंग कर दी जाए और फिर से चुनाव करवाए जाएं।
यह ध्यान देने योग्य है कि केजरीवाल की सरकार दिल्ली में सिर्फ 49 दिनों तक ही काम कर सकी। 8 दिसंबर को आये चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी को 28, भाजपा को 32 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थी। जिसके बाद कांग्रेस ने 'आप' को समर्थन दिया और केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने में कामयाब रहे।
इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने कल अपने कार्यालय से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम अब देश भर में जाकर जनता को बताएंगे कि भाजपा और कांग्रेस के लोग जन लोकपाल बिल नहीं लाना चाहते हैं, अत: इन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और हमारी सरकार गिरा दी। हम फिर से चुनाव चाहते हैं। हम यहां मंत्री या विधायक बनने के लिए नहीं आये हैं, हम सिस्टम को बदलने आये हैं और ऐसा करके ही रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications