दिल्ली-एनसीआर में डेंगू को फैलने से रोकने के लिये केंद्र कर रही है ये इंतजाम
नयी दिल्ली। बारिश शुरु होते ही डेंगू ने दिल्ली-एनसीआर में अपने पैर फैलाने शुरु कर दिए हैं। जुलाई में अब तक 40 डेंगू के सामने सामने आ चुके हैं। वहीं डेंगू के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी.नड्डा ने आज यहां दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक की। Exclusive: डेंगू की वैक्सीन तैयार, बस थोड़ा करें इंतजार

इस बैठक में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के बारे में दिल्ली प्रशासन से उनकी तैयारियों की समीक्षा की गई। दिल्ली सरकार की समीक्षा लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्य सरकारों को परामर्श दिये गये हैं। डेंगू और मलेरिया फीवर में कैसे जाने फर्क?
क्या है तैयारियां
- 33 निगरानी प्रयोगशालाओं के अतिरिक्त डेंगू की जांच के लिए 2 शीर्ष प्रयोगशालायें स्थापित की गई है।
- इन प्रयोगशालाओं में डेंगू की जांच के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होगी।
- सभी राज्यों को सलाह दी गई है कि वे डेंगू जांच के लिए मूल्य सीमा तय करें।
- केन्द्र सरकार के अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बिस्तर लगाये गये हैं।
- जांच किट भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
- लोगों को डेंगू की रोकथाम की दिशा में कदम उठाएं जाने वाले कदमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
- केन्द्र सरकार के सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर डेंगू मच्छर मुक्त किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications