'आप' की काट के लिए किरण बेदी देंगी बीजेपी का साथ!

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह दिल्ली में आयोजित होने वाले भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस मसलें पर माथापच्ची हो सकती है। ऐसे में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के काट के लिए अन्ना की सहयोगी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी से संपर्क साधा है।
सूत्रों का कहना है कि किरण बेदी आम आदमी पार्टी की बेहतर काट हो सकती है। बेदी आम आदमी पार्टी पर लगातार निशाना भी साधती नजर आ रही है। माना जा रहा है कि किरण बेदी भाजपा की टिकट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की तरफ बढ़ते झुकाव को देखते हुए उन्हें नई दिल्ली लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। वहीं पश्चिमी दिल्ली सीट से दिल्ली के सह प्रभारी नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनावी मैदान में उतर सकते है।












Click it and Unblock the Notifications