दिल्ली में बच्चे की जान की कीमत 10 लाख रू.

जामियानगर में बच्चे के घर के पास ही मासूम की लाश सैलून में रखे एक संदूक मे मिली। किसी को इसकी भनक ना लग पाए इसके लिए आरोपियों ने संदूक को कपड़ों से ढक दिया था। दो दिन पहले ही बच्चे का अपहरण हो गया था। बदमाशों ने मासूम को सही सलामत छोड़ने के लिए 10 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी, लेकिन घरवाले इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नहीं थे।
फिरौती की रकम नहीं मिलने पर मासूम अरहम की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। 13 साल का अरहम घर नहीं लौट पाया। परिवारवालों ने उसकी खोजबीन के लिए जगह-जगह पोस्टर भी लगवाए थे, अपहरण के अगले दिन घरवालों को फिरौती का फोन आया और 10 लाख रुपयों की मांग की गई। फिरौती की खबर मिलते ही परिवार पुलिस के पास पहुंच गया।
फिरौती मांगने की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने उस नंबर का पता लगाया तो पता चला कि ये नंबर तो उसी सैलून का है जहां अरहम बाल कटवाने गया था। जब पुलिस ने खोजबीन की तो रविवार को अरहम की लाश उन्हें उसी सैलून के एक संदूक में मिली। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications