विदेशी महिलाओं के साथ बदसलूकी मामले में जेल जाएंगे पूर्व कानून मंत्री!

जी हां ये बात हम नहीं बल्कि ये खुलासा 15-16 जनवरी की रात खिडकी गांव में हुई घटना की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस इस मामले में सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी किए बिना ही चार्जशीट कोर्ट में दायर करने की तैयारी कर रही है। जस्टिस बीएल गर्ग कमेटी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है कि उस रात एक टोली जिसका संचालन कानून मंत्री सोमनाथ भारती कर रहे थे ने बिना किसी कानूनी अधिकार के खिडकी गांव में अफ्रीकी महिलाओं के कमरे में जबरन घुसकर उन्हें वेश्या कहा, उनपर हमला किया, बदतमीजी की और उनको जान से मारने की धमकी भी दी।
वहीं दिल्ली पुलिस उनके निर्देशों का पालन कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कानून मंत्री सोमनाथ भारती के आदेशों का पालन किया और युंगांडा की महिलाओं को पुलिस थाने ना ले जा कर पहले मेडिकल जाचं के लिए एम्स अस्पताल ले गए, जहां उनकी तलाशी ली गई। हलांकि त लाशी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ। अब जब कि रिपोर्ट सामने आ गई है तो जल्द ही सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications