जेल से केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी, कहा जब गलती नहीं कि तो जमानत क्यों लूं?

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी में घमासान जारी है। एक ओर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में कैद है तो वहीं जेल के बाहर आप नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। आप में बगावत का बिगुल फूट पड़ा है। आम आदमी पार्टी नेता शाजिया इल्मी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी में बढ़ती दरार से नाराज केजरीवाल ने जेल से जनता के नाम चिट्ठी लिखी है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से जनता के नाम एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने जनता से पूछा है कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया? क्या नितिन गडकरी के भ्रष्टाचार को उजागर करना अपराध है? भाजपा नेता नितिन गडकरी द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी जेल संख्या चार में कैदी नंबर 3642 के नाम से लिखा। केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मैंने अपना जीवन लगाने का फैसला किया है। इस लड़ाई में मैं भूखा रहा, लाठियां खाईं, अपमान सहा और अब तिहाड़ में बंद हूं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि आप सभी मेरी ताकत हैं।

केजरीवाल ने लिखा है कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि मेरा अपराध क्या है? उन्होंने लिखा है कि मैंने नितिन गडकरी के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया था, लेकिन वह खुलेआम घूम रहे हैं। उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच भी शुरू नहीं हुई, लेकिन मुझे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि केजरीवाल ने आज फिर एक बार पर्सनल बॉन्ड पर साइन करने से मना कर दिया जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+