नए घर में शिफ्ट होने से पहले केजरीवाल ने दिए AC हटाने के ऑर्डर

नयी दिल्ली। दिल्ली में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी के भीतर भले ही कितने भी घमासान क्यों न हो, लेकिन पार्टी और खुद की इमेट को आम आदमी का बनाए रखने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

arvind kejriwal

बैंगलुरु से इलाज के बाद लौटे केजरीवाल ने लोक निर्माण विभाग को उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में 6 फ्लैगस्टाफ रोड के अपने घर से एयरकंडीशन हटाने को कहा है। आपको बता दें कि बतौर सीएम केजरीवाल जल्द ही यहां शिफ्ट होने वाले हैं।

केजरीवाल की इस मांग ने अधिकारियों को दुविधा की स्थिति में डाल दिया है। अगर फ्लैट से एयरकंडीशन हटाए जाते है तो फोर बैडरूम के आवास की दीवारों में बड़ी-बड़ी जगहें खाली हो जाएंगी, जिसे बाद में या तो खिड़की बनाकर या किसी दूसरे अस्थायी इंतजाम से ढकना होगा।

पीडब्लूडी अधिकारी के मुताबिक सीएम ने उनसे सभी एयरकंडीशन हटाने को कहा है। ऐसे में अधिकारियों ने सीएम ने निवेदन किया है कि वह अपनी मांग पर पुनर्विचार करें। अगर वह अपना फैसला नहीं बदलते हैं तो हमें ऐसा करना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+