...तो अगले 5 सालों तक नहीं छोड़ेंगे दिल्ली की सत्ता

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब अपनी गलती पर पछतावा कर रहे हैं। दिल्ली में सरकार बनाने के बाद महज 49 दिनों में सत्ता से किनारा कर लेने वाले केजरीवाल को अपनी गलती का अहसास हो गया है और इसी लिए वो बार-बार अपनी गलती के लिए माफी मांग रहे है। सिर्फ गलती की माफी ही नहीं बल्कि वो जनता से वादा भी कर रहे हैं।

सत्ता छोड़ने की गलती मानते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि वो राजधानी में यदि फिर से 'आप' की सरकार बनी तो वह पांच सालों तक इस्तीफा नहीं देंगे। केजरीवाल ने इस दौरान भाजपा नेताओं को चुनौती भी दी कि यदि उनमें दम है तो वे 'आप' के विधायकों को तोड़कर दिखाएं।

दिल्ली के आदर्शनगर इलाके में नेशनल कैपिटल ई-रिक्शा एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आए दिन खबर आती है कि 'आप' के इतने विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा में दम है तो वह उनके विधायकों को तोड़कर दिखाए।

केजरीवाल में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वालों तुम किस सपने में जी रहे हो। आम आदमी पार्टी के विधायक बहुत मजबूत मिट्टी के बने हैं। वे मर जाएंगे, कट जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं करेंगे। इस बार केजरीवाल अपने रंग में वापस से दिखे। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की हवा बताई जा रही है। अगर सही में भाजपा की हवा है तो वह दिल्ली में चुनाव क्यों नहीं करवा रही? उन्होंने कहा कि अगर इतनी ही भाजपा की हवा चल रही है तो वो दिल्ली में चुनाव क्यों नहीं करवा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+