केजरीवाल के थप्पड़ कांड को मिली रहमान की आवाज, वीडियो वायरल
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई बार थप्पड़ के, स्याही के शिकार हुए हैं। केजरीवाल के ऊपर कभी काली स्याही फेंकी गई तो कभी उनपर टमाटर और अंडे फेंके गए। केजरीवाल का ये थप्पड़ कांड इतना फेमस हो गया कि आज इसपर रीमिक्स वीडियो तैयार कर लिया गया है। केजरीवाल के पसीने छुड़ाने के लिये काफी है यह रिकॉर्ड

केजरीवाल के इस थप्पड़ कांड को एआर रहमान के गाने के साथ रीमिक्स किया गया है। आपको बता दें कि साल 2014 में केजरीवाल को एक चुनावी रैली के दौरान एक ऑटारिक्शा ड्राइवर ने थप्पड़ मारा था। जिसे लेकर अब ये वीडियो तैयार किया गया है और उसे फेसबुक पर अपलोड किया गया है। खास बात ये कि महज 24 घंटों के भीतर ही इस 10 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। करीब साढ़े 20 हजार लोगों ने इसे शेयर किया। देखिए वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications