दिल्ली की 'जंग' के साथ राजनाथ सिंह में मिलें केजरीवाल
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में इस जंग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे। केजरीवाल के साथ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी थे।

इस मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने राजनाथ से दिल्ली सरकार के कामकाज में केंद्र और उपराज्यपाल के दख़ल की शिकायत की। आपको बता दें कि दिल्ली में अफसरों की तैनाती को लेकर एलजी और आप सरकार के बीच जंग जारी है। इस मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब उपराज्यपाल की ओर से एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख के पद पर एमके मीणा की नियुक्ति कर दी गई।
दरअसल केजरीवाल एलजी द्वारा नियुक्ति किए गए गृह सचिव धर्मपाल को तत्काल अपने पद से हटाना चाहते हैं। दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन इस बारे में धर्मपाल को पत्र भेज सकते हैं। उन्हें फौरन दफ्तर खाली करने का निर्देश दिया गया है तो वहीं धर्मपाल का कहना है कि वो अपना कार्यालय नहीं खाली करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications